CG NEWS: मां की गुहार से हिडमा और उसकी पत्नी का शव पहुंचा घर, आज होगा अंतिम संस्कार

Date:

CG NEWS: सुकमा। अल्लूरी सीताराम राजू जिले में 18 नवंबर को हुई मुठभेड़ में ढेर किए गए कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजे का शव दो दिन बाद शुक्रवार सुबह उनके गृहग्राम पूवर्ती लाया गया। दोनों नक्सली दंपति का अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा।

गौरतलब है कि सुरक्षा बलों के बड़े ऑपरेशन में हिडमा, उसकी दूसरी पत्नी राजे और उसके गार्ड सहित कुल 6 नक्सली मारे गए थे। हिडमा की मौत की खबर के बाद सुकमा जिले में जगह-जगह आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया था।

वहीं हिडमा के गांव पूवर्ती में घटना के बाद मातम पसरा था। उसकी मां ने भावुक अपील करते हुए कहा था—“मैं बूढ़ी हो चुकी हूं… अपने बेटे का शव नहीं ला सकती। पुलिस मेरे बेटे का शव गांव ले आए, ताकि मैं अंतिम संस्कार कर सकूं।”

आज सुबह हिडमा के परिजन उसका और उसकी पत्नी का शव लेकर गांव पहुंचे, जहां पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

US ISRAEL IRAN WAR UPDATE : 48 घंटे में 48 नेता खत्म?

US ISRAEL IRAN WAR UPDATE : 48 leaders finished...

INDIAN CITIZENS SAFETY : West Asia पर CCS अलर्ट

INDIAN CITIZENS SAFETY : CCS alert on West Asia नई...