DHAN KHARIDI: कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने किया धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण,अव्यवस्था को देख हुए नाराज

Date:

DHAN KHARIDI: राजनांदगांव: नवीन धान खरीदी सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले के कई धान उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्था एक बार फिर सुर्खियों में है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने 15 नवंबर से शुरू हुई खरीदी के मद्देनज़र साकरा, मनकी, अंजोरा और सोमानी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों की हालत देखकर वह भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।

निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने किसानों से चर्चा की, जहाँ किसानों ने कई गंभीर समस्याएँ सामने रखीं उपार्जन केंद्रों में भारी अव्यवस्था, कर्मचारियों पर भाजपा नेताओं का अनुचित दबाव, कंप्यूटर सिस्टम ऑनलाइन नहीं, जिससे प्रक्रिया ठप, ग्रेडिंग मशीन की कमी, टोकन वितरण में गड़बड़ी, दोबारा टोकन कटाने की मजबूरी, कई जगह किसान स्वयं धान तौलने को विवश, नए कर्मचारियों को कार्यप्रणाली की जानकारी न होने से व्यवस्था चरमराई। किसानों ने बताया कि ऑनलाइन अपडेट न होने से उनकी खरीदी में देरी हो रही है जिससे उन्हें दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। श्री साहू ने बताया कि उपार्जन समिति के पुराने कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने के कारण उन्होंने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह आए नए कर्मचारी अनुभवहीन हैं जिसके कारण संपूर्ण व्यवस्था असंतुलित हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की निगरानी समिति अब हर उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करेगी तथा खामियों को जनता के सामने लाएगी।निरीक्षण के दौरान धान बेचने पहुंचे कई किसान मौजूद थे जिनमें प्रमुख रूप से कमल नारायण चंद्राकर, मोहन चंद्राकर, दीनदयाल साहू, शरद साहू, मिथिलेश चंद्राकर, ललित साहू, दिनेश साहू, हरिश्चंद्र साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, महेंद्र कुमार चंद्राकर, लेख राम साहू, ऊंमर सिंह ठाकुर, बलदेव साहू, महेश साहू, बलिराम साहू, महेंद्र साहू, शांतिलाल टूल, दास साहू, भूषण साहू, लखन साहू, नरेश साहू, सुनील नारायण, हर्ष साहू, मंगल साहू, मंदिर साहू, बलिहार साहू, अश्वनी रतनु यादव, सुभाष भूषण साहू, शैलेश साहू, धन्नू सिन्हा, श्रीराम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल थे। निरीक्षण के दौरान भागवत साहू के साथ मदन साहू, पप्पू चंद्राकर मोहन चंद्राकर ऊमर सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related