अमानक दवाइयों पर बोले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल: “CGMSC के सिस्टम में लग गया था जंग, सख्त कार्रवाई होगी”

Date:

रायपुर। सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाइयां मिलने के मामले पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के सिस्टम में जंग लग गया था, लेकिन अब उस व्यवस्था की खामियों को दूर किया जा रहा है।

मंत्री जायसवाल ने कहा, “हमने सिस्टम की बीमारियों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। किसी भी जांच या कार्रवाई की जानकारी जनता से नहीं छिपाई जाएगी। जो भी गलत पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमानक दवाइयों की सप्लाई और वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related