CG BREAKING: कोरबा। राज्योत्सव की तैयारी के दौरान बड़ा लापरवाही भरा मामला सामने आया है। पशु ट्रॉली में नेताओं के कटआउट ले जाए जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लिया और तीन अधिकारियों को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा है। यह कटआउट राज्योत्सव कार्यक्रम के लिए ले जाए जा रहे थे।
