ACCIDENT NEWS: रायगढ़ हिट एंड रन मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 साल की नाबालिग चला रही थी कार…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT NEWS: रायगढ़। धरमजयगढ़ में बीते दिनों हुए दर्दनाक सड़क हादसे का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि तीन लोगों की जान लेने वाली कार 15 साल की नाबालिग लड़की चला रही थी। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पिता को भी आरोपी बनाया गया है।

 

यह हादसा 30 अक्टूबर को हुआ था, जब तेज रफ्तार कार रांग साइड से आकर पहले सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंदते हुए दो बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

शुरुआती जांच में पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया था, जिस पर सवाल उठे। अब पुलिस ने बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और एमवी एक्ट की धारा 199 सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता घनश्याम महिलाने ने बिना लाइसेंस के नाबालिग को कार सौंप दी थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related