CG NEWS: राज्योत्सव के समापन पर नवा रायपुर में भव्य एयर शो, सूर्य किरण टीम करेगी शानदार प्रदर्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: रायपुर। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्योत्सव के अंतिम दिन 5 नवंबर को नवा रायपुर में रोमांचक एयर शो का आयोजन किया जाएगा। सेंध तालाब के ऊपर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम आसमान में करतब दिखाएगी। कार्यक्रम सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगा, जिसमें दो चरणों में वायुसेना के हेलीकॉप्टर करतब, 8 हजार फीट से पैरा जंपिंग और शानदार एयरोबेटिक डिस्प्ले होंगे ।सेंध तालाब के आसपास लगभग एक लाख दर्शकों के बैठने की तैयारी की जा रही है।

एयर शो की रिहर्सल 4 नवंबर को होगी, जिसके चलते 4 और 5 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट्स के डिले होने की संभावना है।

एयरफोर्स की तकनीकी टीम 2 नवंबर को रायपुर पहुंची और एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि नौ विमान और दो हेलीकॉप्टर एयर शो में हिस्सा लेंगे। तकनीकी जांच के चलते कुछ फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित हुई, जिनमें लखनऊ, हैदराबाद, भुवनेश्वर और दिल्ली की उड़ानें शामिल हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...