Telangana Road Accident: रंगारेड्डी जिले में बस और डंपर की टक्कर, 20 लोगों की दर्दनाक मौत और कई घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Telangana Road Accident: नई दिल्ली। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। चेवेल्ला थाना क्षेत्र के खानापुर गेट के पास एक रोडवेज बस और बजरी से भरे डंपर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 20 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद बजरी बस पर गिर गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। बस में ज्यादातर ऑफिस जाने वाले यात्री और बच्चे सवार थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related