सीएम साय के सामने सरेंडर करने आ रहे 140 नक्सली, गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया रेड कार्पेट स्वागत का ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने छत्तीसगढ़ के 140 से ज्यादा नक्सली सरेंडर करेंगे. 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में नक्सली 100 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटेंगे.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के सरेंडर पर कहा, बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने को तैयार हैं. हम नक्सलियों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे. जगदलपुर में ऑफिसियल सरेंडर अनाउंस होंगे. कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव के सामने रूपेश और उसके साथी सरेंडर करेंगे. इसकी तैयारी में पुलिस महकमा जुटा हुआ है. गृहमंत्री शर्मा ने कहा, बस्तर की जनता लाल आतंक नहीं चाहती.

दीपक बैज के आरोपों पर विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नेतृत्व हमने झीरम में खोया था. ये कांग्रेस के नेता हैं, जिनको हमने खोया था. झीरम घाटी का रिपोर्ट जेब में है बोलकर 5 साल निकाल दिए. आज जो परिवर्तन हो रहा नई सरकार के प्रयास से हो रहा है. PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर विजय शर्मा ने कहा, 31 अक्टूबर की रात को प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आएंगे और एक नवंबर राज्योत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. फिर प्रधानमंत्री 28, 29, 30 नवंबर को रायपुर में रहेंगे, वे डीजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GANGSTER ARRESTED : अमेरिका में पकड़े गए 2 गैंगस्टर, तस्वीरें आईं सामने

नई दिल्ली। भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित...

SHARE MARKET CRASH : शेयर बाजार में हाहाकार! 4 दिन में डूबे ₹20.79 लाख करोड़

  मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल...

INDIA CHINA SITUATION : LAC पर चीन की हलचल से बढ़ी चिंता, भारत ने संभाला मोर्चा?

  नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के असफिला...

CTI LETTER RAHUL GANDHI : कारोबारियों का राहुल को खत, जानिये क्या लिखा …

  नई दिल्ली। दिवाली से पहले दिल्ली में कांग्रेस की...