TRUMP BIG STATEMENT : मोदी ने कहा – भारत जल्द रूस से तेल खरीदना बंद करेगा ..

Date:

TRUMP BIG STATEMENT: Modi said – India will soon stop buying oil from Russia.


वॉशिंगटन/नई दिल्ली.
अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना जल्द ही बंद कर देगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया तुरंत नहीं होगी, लेकिन जल्द पूरी हो जाएगी।

हालांकि, भारत सरकार ने इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भारत ने यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से तेल खरीदना जारी रखा है और इसे अपनी ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक बाजार स्थिरता के लिहाज से अहम माना जाता है।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल–सितंबर 2025 के बीच रूस से तेल आयात में लगभग 8.4% की गिरावट आई है। सितंबर में भारत ने रूस से प्रतिदिन 45 लाख बैरल तेल खरीदा। रूस से आयात का यह हिस्सा भारत के कुल तेल आयात का 34% था।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देता है, तो देश का आयात बिल 9–12 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। हालांकि, भारत के पास मध्य पूर्वी तेल उत्पादकों के साथ समझौते हैं, जिनके माध्यम से यह कमी पूरी की जा सकती है।

बीते वित्त वर्ष तक भारत का रूस पर क्रूड आयात निर्भरता 35% तक पहुँच चुकी थी, जो 2019–20 में महज 1.7% थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा पर रोक, नदी मोड़ पर SP ने रोका काफिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा को सिरपुर जाने...

CG NEWS: SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र...

 तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के...