NAXAL SURRENDER : 100 नक्सली सरेंडर, राजू सलाम समेत टॉप कमांडर भी मुख्यधारा में लौटे …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAXAL SURRENDER : 100 Naxalites surrender, top commanders including Raju Salam return to the mainstream…

कांकेर/रायपुर, 15 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर स्थित कांकेर जिले में करीब 100 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इसमें डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM) और कंपनी नंबर 5 के कमांडर राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना शामिल हैं। जंगलों से बाहर आए नक्सलियों ने कामतेड़ा BSF कैंप में हथियार सौंपे।

राजू सलाम पिछले 20 साल में कांकेर में हुई कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है। पुलिस अब सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों की पहचान कर रही है और संभावना है कि उन्हें जल्द ही जिला या संभागीय मुख्यालय में मीडिया के सामने पेश किया जाएगा।

इसी बीच, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 6 करोड़ रुपए के इनामी और पोलित ब्यूरो सदस्य भूपति ने 60 साथियों के साथ हथियार सौंपे। सुकमा जिले में भी 50 लाख रुपए के इनामी 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिसमें 10 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल थे। कोंडागांव जिले में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गीता उर्फ कमली सलाम ने भी हथियार छोड़ दिए।

भूपति और उनके 60 साथियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने हथियार सौंपे। भूपति नक्सल संगठन में पोलित ब्यूरो सदस्य हैं और 1980 के दशक से माओवादी संगठनों से जुड़े हुए थे। विभिन्न राज्यों में उन पर कुल 6 करोड़ रुपए का इनाम था।

सरकार ने बताया कि नक्सलियों ने “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति 2025” और “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। सभी आत्मसमर्पित माओवादी को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास सुविधाएं दी जाएंगी।

इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सलवाद के खात्मे की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related