Gold-Silver Price Today: करवाचौथ के मौके पर सोने की कीमतें छू रही आसमान, जानें आज का रेट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Gold-Silver Price Today: इस करवाचौथ पर सिर्फ चांद का इंतजार नहीं था, बल्कि लोगों की निगाहें सोने के भाव पर भी टिकी थीं. इस बार सोने ने एक बार फिर खुद को सबसे महंगा साबित कर दिया है. लगातार पांचवें दिन सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. त्योहारों की शुरुआत के साथ ही गोल्ड मार्केट में तेजी बनी हुई है.

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,24,310 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जो इस साल का एक नया ऊपरी स्तर है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,13,960 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.

क्यों चढ़ रही हैं कीमतें? (Gold Price Today)

फेस्टिव सीजन में सोने की मांग बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन इस बार सिर्फ घरेलू मांग ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय कारकों का भी बड़ा असर देखा जा रहा है:

रायपुर में सोने की कीमत (Gold Price Today)

24 कैरेट सोना
1 ग्राम: ₹12,416
8 ग्राम: ₹99,328
10 ग्राम: ₹1,24,160

22 कैरेट सोना
1 ग्राम: ₹11,381
8 ग्राम: ₹91,048
10 ग्राम: ₹1,13,810

18 कैरेट सोना
1 ग्राम: ₹9,312
8 ग्राम: ₹74,496
10 ग्राम: ₹93,120

चांदी भी नहीं पीछे

जहां सोना चमक रहा है, वहीं चांदी भी अपनी रफ्तार में है. 10 अक्टूबर को चांदी का भाव ₹1,67,100 प्रति किलो पहुंच गया है. सितंबर महीने में ही चांदी की कीमतों में 19.4% का उछाल दर्ज किया गया था, जबकि सोना सिर्फ 13% बढ़ा था. इससे यह साफ है कि निवेशकों के बीच चांदी को लेकर भी मजबूत धारणा बन रही है, खासकर इंडस्ट्रियल डिमांड को देखते हुए.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related