देश दुनियाTrending Now

MP BREAKING: खंडवा में माता प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में गिरा ट्रैक्टर … हादसे में 12 लोगों की मौत;, रेस्क्यू जारी

MP BREAKING: नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विजयादशमी के दिन गुरुवार को दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। 25 से अधिक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पंधाना थाना क्षेत्र के अर्दला गांव स्थित तालाब के पुल की सड़क धंसने से पानी में समा गई।

देर शाम तक चले रेस्क्यू के दौरान 12 श्रद्धालुओं के शव निकाल लिए गए थे, जिनकी डूबने से मृत्यु हुई है। इनमें आठ बालिकाएं भी सम्मिलित हैं। अन्य श्रद्धालुओं की तलाश में देर रात रेस्क्यू जारी रहा।

सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया
सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता
उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।

ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार थे 25 से अधिक लोग
ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार 25 से अधिक लोगों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी थे। तालाब के ऊपर से एक पुल गुजरता है। दूसरे पार जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली को इसी पुल से ले जाया जा रहा था। इस बीच इस पुल की सड़क धंस गई और ट्रैक्टर-ट्राली नीचे तालाब में जा गिरी। इस पर सवार सभी लोग पानी में समा गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और देर शाम तक जिन 10 लोगों को पानी से निकाला, उनमें से अधिकांश की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। कुछ की अस्पताल में हो गई। रेस्क्यू देर रात तक जारी था। हादसे को लेकर अभी प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं।

 

Share This: