CWC meeting: CWC बैठक में राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा – बिहार को योजनाबद्ध तरीके से उपेक्षित किया गया

Date:

CWC meeting: पटना। पटना में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने बिहार के हालात को लेकर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लगातार बिहार की जनता के साथ अन्याय और शोषण हुआ है।

केंद्र और राज्य में बैठे सत्ताधारियों ने इस राज्य की संभावनाओं को कुचल दिया, जबकि यहां के लोग मेहनतकश और प्रतिभाशाली हैं। महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और कार्य समिति सदस्य यशोमति ठाकुर ने राहुल गांधी के संबोधन के बारे में आश्रम में प्रेस को जानकारी दी।

यशोमति ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि बिहार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे बुनियादी क्षेत्रों में पिछड़ा क्यों है? इसका जवाब सत्ताधारी दलों की नीतियों में छिपा है। वर्षों से बिहार को योजनाबद्ध तरीके से उपेक्षित किया गया।

उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर मजबूरी में पलायन कर रहे हैं, युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे नेताओं ने केवल अपने परिवार और करीबी लोगों का विकास किया, जबकि गरीब जनता को गरीबी और बेरोजगारी के दलदल में छोड़ दिया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में अपार प्राकृतिक और मानवीय संसाधन हैं। यहां की मिट्टी, यहां का श्रम और यहां के लोग देश को नई ऊंचाई तक ले जाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद आज बिहार को देश के सबसे पिछड़े राज्यों की सूची में खड़ा कर दिया गया है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आने पर बिहार को उसका अधिकार और न्याय मिलेगा। उन्होंने देश के अलग अलग हिस्सों में बाढ़ को लेकर केंद्र की नीतियों पर भी सवाल उठाए। साथ कि जाति जनगणना की आवश्यकता पर भी बल दिया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related