PM MODI ADDRESS NATION : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देंगे देश को संबोधन, हो सकती है बड़ी घोषणा

Date:

PM Modi Addresses Nation : PM Modi will address the nation at 5 pm today, a big announcement may be made.

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। अनुमान है कि वे इस दौरान जीएसटी 2.0 सुधारों पर विस्तार से जानकारी देंगे। इसके साथ ही 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि को लेकर भी वे विशेष संदेश दे सकते हैं। हालांकि, पीएमओ की ओर से उनके संबोधन के विषय में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जीएसटी 2.0: सिर्फ दो स्लैब

सरकार ने हाल ही में जीएसटी 2.0 लागू किया है। इसमें

अब केवल 2 टैक्स स्लैब 5% और 18% रखे गए हैं।

12% और 28% वाले टैक्स स्लैब पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं।

12% स्लैब में आने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स को 5% कैटेगरी में शामिल किया गया है।

28% वाले अधिकांश प्रोडक्ट्स को अब 18% टैक्स श्रेणी में रखा गया है।

कुछ जरूरी उत्पादों पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है। यानी 22 सितंबर से इन पर उपभोक्ताओं को 0% जीएसटी देना होगा।

इससे कई चीजें बाजार में सस्ती हो जाएंगी, जिससे आम जनता को सीधा फायदा मिलेगा।

अमेरिका से तनाव की पृष्ठभूमि

पीएम मोदी का यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब भारत-अमेरिका संबंधों में खिंचाव देखने को मिल रहा है।

अमेरिका ने रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर 50% टैरिफ और 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया है।

ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीज़ा के नए आवेदनों पर भारी भरकम 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) फीस भी तय कर दी है।

हालांकि मौजूदा वीज़ा धारकों और विदेश में रह रहे धारकों पर यह नया शुल्क लागू नहीं होगा।

आत्मनिर्भरता पर फोकस

शनिवार को एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिकी फैसलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि भारत का सबसे बड़ा विरोधी उसकी “अन्य देशों पर निर्भरता” है। उन्होंने सेमीकंडक्टर से लेकर जहाज निर्माण तक कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।

अब सभी की निगाहें आज शाम 5 बजे पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी हैं।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...