ECI पर राहुल गांधी ने फिर किया वार, कहा – ‘सुबह उठो, वोटर डिलीट करो और सो जाओ…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए कहा, “सुबह 4 बजे उठो, 37 सेकंड में दो वोटर हटाओ, फिर सो जाओ।

दूसरी तरफ, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी नाकाम नेतृत्व की वजह से कांग्रेस बार-बार हार रही है और देश की जनता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

राहुल का ‘सबूत’ के बाद बीजेपी का पलटवार
राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेजेंटेशन में दावा किया कि उनके पास वोटर लिस्ट से नाम हटाने की “100 फीसदी पक्की सबूत” हैं। उन्होंने 37 सेकंड का एक वीडियो भी शेयर किया।

इसमें दिखाया गया कि 19 दिसंबर 2022 को सुबह 4 बजे, 36 सेकंड में दो वोटरों के नाम हटाए गए। राहुल ने तंज कसा, “चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों की हिफाजत करता रहा।”

इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 90 फीसदी चुनाव हार चुकी है। उन्होंने कहा, “राहुल की हताशा बढ़ती जा रही है। गलत और बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है।”

क्या था राहुल गांधी का आरोप?
राहुल ने कर्नाटक के आलंद में वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि फर्जी लॉग-इन और बाहर के फोन नंबरों से ‘सेंट्रलाइज्ड सॉफ्टवेयर’ के जरिए ये खेल हुआ। लेकिन चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने का काम आम लोग नहीं कर सकते।

आयोग ने ये भी बताया कि कर्नाटक में 6,018 नाम हटाने की शिकायत खुद आयोग ने दर्ज की थी और उस सीट पर कांग्रेस ने ही जीत हासिल की थी, न कि बीजेपी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRAIN DERAILMENT: फिर बेपटरी हुई मालगाड़ी! 

CG Train Derailment: Goods train derails again!     CG TRAIN DERAILMENT:...

BREAKING NEWS: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हुआ बंद! 

BREAKING NEWS: Strait of Hormuz closed!       BREAKING NEWS: ईरान के...