CG News : 155 पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों की हुई संविदा नियुक्ति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News : रायपुर। राज्य शासन द्वारा चिकित्सा स्नातकोत्तर (एम.डी./एम.एस./डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में प्रवेशित एवं वर्ष 2025 की विश्वविद्यालय परीक्षा में सम्मिलित हुए पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों को उनके अनुबंध की शर्तों के अनुरूप संविदा आधार पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कुल 155 चिकित्सकों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं, जिनकी सेवाएं आगामी आदेश तक प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में ली जाएंगी।

CG News : इन नियुक्तियों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में महत्वपूर्ण सुधार होगा। विशेष रूप से जिला अस्पतालों को इन नियुक्तियों का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और रोगियों को समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

CG News : जारी आदेशानुसार, प्रथम चरण की काउंसलिंग में 133 तथा द्वितीय चरण में 22, इस प्रकार कुल 155 पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति की गई है। इन्हें राज्य के जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related