RAHUL GANDHI STATEMENT : वोट चोरी पर विपक्ष का हल्ला, राहुल गांधी बोले, “एटम बम के बाद अब हाइड्रोजन बम”

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAHUL GANDHI STATEMENT: Opposition’s attack on vote theft, Rahul Gandhi said, “After atom bomb, now hydrogen bomb”


पटना।
बिहार में 17 अगस्त से शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा का समापन सोमवार को पटना के डाकबंगला चौराहे पर हुआ। यात्रा को डाकबंगला पर रोक दिया गया, जहां विपक्षी नेताओं ने बड़ी सभा की।

सभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा – “लोकसभा चुनाव में वोट चोरीहुई है। करीब एक करोड़ वोट बीजेपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।”

राहुल ने कहा कि वोट चोरी का मतलब केवल मतपत्र नहीं, बल्कि जनता के अधिकार, आरक्षण, रोजगार और लोकतंत्र की चोरी है। उन्होंने सभा में चेतावनी दी – “एटम बम से ज्यादा शक्तिशाली हाइड्रोजन बम होता है, बीजेपी वाले सावधान रहें।”

खरगे का हमला – “मोदी-शाह देश को बर्बाद कर देंगे”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सभा से बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी करने वाले लोग पैसे की भी चोरी करते हैं और भगोड़ों को संरक्षण देते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा – “अगर देश ने इन्हें समय रहते नहीं रोका तो ये देश कोबर्बाद कर देंगे।”

तेजस्वी यादव का वार – “नीतीश भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह”

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार नकलची है और बीजेपी-आरएसएस के दबाव में लोकतंत्र खत्म करने की साजिश हो रही है।

हेमंत सोरेन का बयान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभा में कहा कि यह लड़ाई केवल बिहार की नहीं, बल्कि पूरे देश को बचाने की है। उन्होंने चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि जिस तरह ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है, उसी तरह चुनाव आयोग भी सरकार के इशारे पर काम कर रहा है।

इस तरह डाकबंगला चौराहे की सभा से विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का बड़ा आरोप लगाते हुए 2025 के विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बचाने की जंग बताया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related