CG NEWS: 24 घंटे तक उफनदी नदी में फंसा रहा युवक, हेलीकॉप्टर से जैसे-तैसे किया गया रेस्क्यू…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारी बारिश के चलते एक युवक स्थित तेलावर्ती गांव में शिप्रा नदी किनारे फंस गया था, जिसका 24 घंटे बाद सफल रेस्क्यू कर लिया गया है. युवक को पहले मोटर बोट से रेस्क्यू करने की कोशिश की गई थी, लेकिन मौके पर काफी अधिक चट्टान और पत्थर मौजूद होने के चलते प्रयास असफल रहा. इसके बाद प्रशासनिक टीम ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से युवक का रेस्क्यू किया. मौके पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौजूद रही.

CG NEWS: बता दें, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इन दिनों लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा के कई गांवों के जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गए हैं. प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है. डूब क्षेत्रों के रहवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related