CG DA HIKE BREAKING : अधिकारी-कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात

Date:

CG DA HIKE BREAKING : Dearness allowance of officers and employees increased, Chief Minister gave a big gift

रायपुर, 19 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने दो प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा की है। इसके साथ ही अब छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों और सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। इसका सीधा लाभ प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि सरकार की यह पहल न केवल कर्मचारियों के आर्थिक बोझ को कम करेगी, बल्कि केंद्र और राज्य के महंगाई भत्ते में समानता भी सुनिश्चित करेगी।

सरकार की इस घोषणा से प्रदेश के लाखों कर्मचारी और उनके परिवार लाभान्वित होंगे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और इसे एक राहत भरा कदम बताया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

युवा डॉ. गंधर्व पाण्डेय को प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन ने एक युवा चेहरे...

CG TEACHER PROMOTION : शिक्षकों की पदोन्नति का कैलेंडर

CG TEACHER PROMOTION : Teachers' promotion calendar रायपुर। बिलासपुर शिक्षा...