CG Liquor Scam: ईडी ने तेज की अपनी कार्रवाई, शराब व होटल कारोबारी के दिल्ली निवास पर मारा छापा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Liquor Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3,200 करोड़ रुपये के चर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है. गुरुवार को ईडी की टीम ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए दुर्ग के मूल निवासी एक बड़े होटल और शराब कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी.

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने कारोबारी के दिल्ली स्थित निवास और रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित एक बड़े होटल में छापा मारा. बताया जा रहा है कि इस होटल का संचालन कारोबारी के परिवार के लोग कर रहे हैं. हालांकि ईडी की ओर से अब तक कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

दिल्ली शिफ्ट हुआ कारोबारी, कई कारोबारों से जुड़ा
जानकारी के अनुसार, जिस कारोबारी के ठिकानों पर कार्रवाई की गई है, वह पारिवारिक विवाद के बाद संपत्ति के बंटवारे में मिली हिस्सेदारी के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गया था. उसके कई रेलवे स्टेशनों पर रेस्टोरेंट हैं और बोतलबंद पानी का कारोबार भी चलता है. ईडी ने यह कार्रवाई उन दस्तावेजों के आधार पर की, जो पहले की छापेमारी में मिले थे. फिलहाल जांच जारी है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BHARATMALA SCAM RAID : भारतमाला घोटाले में ED रेड!

CG BHARATMALA SCAM RAID : ED raid in Bharatmala...

CHHATTISGARH : पुलिस Vs युवक, VIDEO वायरल!

CHHATTISGARH : Police vs youth, VIDEO goes viral! रायपुर। रायपुर...

SENSEX TODAY : अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर …

SENSEX TODAY : Impact of US-Iran peace deal... रायपुर। अमेरिका...