Naxalite arrest: जवानों के हाथ लगी बड़ी सफलता, IED प्लांट करने की वारदात देने वाले 4 नक्सली गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxalite arrest: सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुदूर और कभी नक्सलवाद से कांपते इलाके बस्तर अब धीरे-धीरे बदलाव की राह पर हैं। जिन इलाकों में कभी सिर्फ हथियार और डर का राज था। अब वहां विकास की राह दौड़ रही है। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों के जवान आए दिन जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलताएं भी मिल रही है। इसी बीच एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।

जवानों ने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला सुकमा जिले का है। जहां जवानों ने 4 माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी नक्सली IED प्लांट करने की वारदात में शामिल थे। जिला बल और CRPF की संयुक्त कार्रवाई की है। आपको बता दें कि इससे पहले जवानों को गुरुवार को बड़ी ​सफलता मिली है। बस्तर संभाग के अलग अलग जिलों से कुल 66 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें कई इनामी नक्सली भी शामिली है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related