CG TOP NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज अंतिम चरण में, रायपुर में राजनीतिक हलचल तेज

Date:

CG TOP NEWS: Monsoon session of Chhattisgarh Assembly in its final phase today, political activity intensifies in Raipur

रायपुर। विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को अपने पांचवें और अंतिम दिन में पहुंच गया। सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री दयालदास बघेल और लक्ष्मी राजवाड़े सवालों के जवाब देंगे। वहीं मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप और रामविचार नेतामविभिन्न पत्र सदन पटल पर रखेंगे। आज सदन में 109 ध्यानाकर्षण और दो अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे।

सीएम विष्णुदेव साय का व्यस्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10:55 बजे विधानसभा पहुंचकर सत्र में शामिल होंगे। सत्र के बाद शाम को वे रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नाट्य मंचन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में ‘पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर’ की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की अध्यक्षता रहेगी, जबकि डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और अन्य मंत्री-विधायक मौजूद रहेंगे।

रायपुर में सियासी संग्राम-दोनों पार्टियां सड़कों पर

भाजपा का प्रदर्शन : जैम पोर्टल से ₹32 हजार के वाटर जग खरीदी विवाद को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा आज दोपहर 3 बजे अंबेडकर चौक में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगा और पुतला दहन किया जाएगा।

कांग्रेस का बिजली दरों पर घेराव : बिजली दर में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस 12:30 बजे बुढ़ापारा स्थित बिजली कार्यालय का घेराव करेगी। इसके अलावा 22 जुलाई को प्रदेशभर में जिला विद्युत कार्यालयों का घेराव करने का भी ऐलान किया गया है।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस – सुभाष स्टेडियम, नलघर चौक, सुबह 5:45 से 7:45 बजे।

सद्भावना बाइक रैली – छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, दोपहर 3 बजे मोवा से इंडोर स्टेडियम तक।

पंच कल्याणक पूजा – जैन दादाबाड़ी एमजी रोड, सुबह 10:30 बजे से।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...