Naxalite surrender: 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर, आईडी ब्लास्ट, आगजनी जैसे अन्य घटनाओं में थे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxalite surrender: बीजापुर. सरकार की महत्वपूर्ण योजना नियद नेल्लानार व पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर कंपनी नंबर 02 के पार्टी सदस्य सहित 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इन 13 लोगों माओवादियों पर 23 लाख का इनाम घोषित था. बता दें कि इस साल अब तक 241 माओवादियों ने सरेंडर किया है.

 

Naxalite surrender : सभी आत्मसमर्पण 13 माओवादी फायरिंग, आईडी ब्लास्ट, आगजनी जैसे अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं. सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंयक गुर्जर, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को अधिकारियों ने 50-50 हजार रुपए नगद राशि दी.

अब तक मारे गए 126 नक्सली
Naxalite surrender : बता दें कि इस साल अब तक कुल 241 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. कुल 270 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा 126 माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया गया है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...