Human Trafficking : मानव तस्करी का मामला… शादी कराने का झांसा देकर युवती के जीवन का किया सौदा, पति ने शारीरिक संबंध बनाकर बेचा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Human Trafficking : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानव तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है. अंबिकापुर में रहने वाले एक ही परिवार के 3 लोगों ने मिलकर एक युवती के जीवन का सौदा कर डाला. उससे पैसे लेकर उसकी शादी उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले मानव तस्कर से करा दी, जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर एक गांव में ले जाकर उसे 70 हजार रुपए में बेंच आया. इस मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर वापिस सरगुजा ले आई है और 4 अंतर्राज्यीय मानव तस्करों समेत 7 आरोपियों को भी धर दबोचा है.

 

पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने मणिपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 19 जून 2025 को उसे उत्तर प्रदेश से कॉल आया कि उसकी रिश्तेदार UP में बेंच दी गई है. इस संबंध में जब प्रार्थिया ने अपने रिश्तेदार (बहन) को फोन किया, तो उसने बताया कि मुझे 1 लाख रुपए में यहां बेंच दिया गया है.

इस मामले में मणिपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्द कर आगे की कार्रवाई की गई. मामले की विवेचना में पुलिस ने अंबिकापुर से 3 आरोपियों (पति-पत्नी और आरोपी युवक की मां) को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कानपुर, उत्तर प्रदेश के 2 लोगों से उनकी जान-पहचान हुई थी. दोनों से जान-पहचान के दौरान युवती को शादी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश लेजाने की बात तय हुई. इसी प्लान के मुताबिक अंबिकापुर से तीनों आरोपियों ने उसकी शादी यूपी के युवक से करने उसे कानपुर ले गए, जहां उसकी शादी करा कर वे लौट आए. वहीं युवती से शादी करने वाले आरोपी ने पहले पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे एक परिवार को बेंच दिया. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे की विवेचना जारी रखी.

मणिपुर पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कानपुर लेजाकर वहां मानव तस्करी में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की. यूपी के दोनों आरोपियों ने भी पुलिस की पूछताछ में जुर्म कुबूलते हुए बताया कि उन्होंने जालौन, ग्राम सर्वान के रहने वाले एक परिवार के हाथों में 70 हजार में युवती को बेंच दिया गया है और इस मानव तस्करी से मिले पैसे को सभी लोगों में बराबर बांट लिया गया है.

इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़िता को तत्काल उत्तर प्रदेश से सुरक्षित वापिस छत्तीसगढ़ लाया और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता से लिए गए 3100 रुपए और मानव तस्करी में प्रयुक्त 4 नग मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related