“11 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा – मोदी है तो मुमकिन है: विधायक पुरंदर मिश्रा

Date:

रायपुर – आज जगन्नाथ मंदिर में भारतीय जनता पार्टी तेलीबांधा मंडल द्वारा “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष गौरवपूर्ण ” के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने अध्यक्ष गुप्ता का अभिनंदन करते हुए कहा कि, “यह पूरे रायपुर जिले के लिए गौरव का क्षण है कि रायपुर के एक कर्मठ कार्यकर्ता को अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है।”

विधायक मिश्रा ने श्री गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में श्री केदारनाथ गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा – “आज भारत वैश्विक मंच पर चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। जब मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली, भारत 10वें स्थान पर था। यह परिवर्तन दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का परिणाम है।”

उन्होंने कोरोना काल की चुनौतियों और देश में निर्मित दो स्वदेशी वैक्सीन की उपलब्धि को भी रेखांकित किया। “मोदी है तो मुमकिन है” का नारा लगाते हुए उन्होंने बताया कि कैसे आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, सेना सशक्त है और तकनीक के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो चुका है।

श्री गुप्ता ने शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना समेत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता को साझा किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए संकल्प लिया।

मंडल महामंत्री महेश बघेल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला संयोजक अकबर अली, मंडल अध्यक्ष दलविंदर बेदी, पार्षद महेश ध्रुव, जिला मंत्री हरिश सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा और अर्चना शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related