भाजपा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में 5 दिग्गज, सबसे आगे ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

5 bigwigs are in the race for BJP’s new national president, frontrunners…

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी और आरएसएस के उच्च स्तर पर मंथन जारी है, और विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पांच वरिष्ठ नेताओं के नामों पर गंभीर विचार चल रहा है। इन नामों में धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और केशव प्रसाद मौर्य प्रमुख हैं।

इनमें शिवराज सिंह चौहान को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। मृदुभाषी स्वभाव, चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने का लंबा अनुभव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से करीबी संबंध उन्हें इस दौड़ में आगे रखते हैं। वहीं भूपेंद्र यादव को संगठन के भीतर उनके रणनीतिक कौशल और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के लिए सराहा जा रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान की पहचान ओडिशा में भाजपा के लिए मजबूत जमीन तैयार करने और अमित शाह के करीबी नेता के रूप में होती है, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत नजर आ रही है। इसके अलावा, मनोहर लाल खट्टर, जो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र माने जाते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के केशव प्रसाद मौर्य की पकड़ राज्य की राजनीति और पिछड़े वर्गों में उनकी स्वीकार्यता के कारण उन्हें भी इस दौड़ में अहम माना जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो आरएसएस और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच इस विषय पर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। संगठन में जातीय संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और आगामी चुनावी रणनीति जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर अंतिम नाम तय किया जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की कमान अगला कौन संभालेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related