टाटा-दसॉल्ट की डील से राफेल अब ‘मेड इन इंडिया’!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Now Rafale will be made in India! The structure of the fighter aircraft will be made in Hyderabad in partnership with Tata and Dassault.

हैदराबाद, 5 जून 2025। भारत की एयरोस्पेस इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि की घोषणा हुई है। फ्रांसीसी डिफेंस कंपनी Dassault Aviation और भारत की Tata Advanced Systems Limited (TASL) ने साझेदारी कर भारत में पहली बार राफेल फाइटर जेट के फ्यूसेलाज (विमान का ढांचा) निर्माण का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके लिए हैदराबाद में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित की जाएगी।

यह पहली बार होगा जब फ्रांस के बाहर राफेल का ढांचा तैयार किया जाएगा। यह कदम भारत की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को मजबूती देगा, साथ ही भारत को वैश्विक एयरोस्पेस आपूर्ति श्रृंखला में प्रमुख खिलाड़ी बनाएगा।

2028 से होगा प्रोडक्शन शुरू –

इस पार्टनरशिप के तहत, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स हैदराबाद में अत्याधुनिक उत्पादन इकाई स्थापित करेगी, जहां राफेल के सेंट्रल फ्यूसेलाज, रियर सेक्शन और फ्रंट सेक्शन जैसे अहम हिस्सों का निर्माण होगा। 2028 से हर महीने दो फ्यूसेलाज तैयार कर आपूर्ति की जाएगी।

दसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा – यह पहली बार है जब राफेल फ्यूसेलाज फ्रांस के बाहर निर्मित होंगे। यह भारत में हमारी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

TASL के CEO सुकारन सिंह ने कहा – यह भारत की एयरोस्पेस यात्रा में बड़ा मील का पत्थर है। यह साझेदारी आधुनिक और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्थापित करने की दिशा में भारत की प्रगति को दर्शाती है।

यह साझेदारी भारत की वैश्विक स्तर पर आर्थिक आत्मनिर्भरता और रक्षा विनिर्माण में हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related