BREAKING NEWS: उड़ान से ठीक पहले CM साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, मंगाया गया नया हेलीकॉप्टर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में सोमवार को उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके चलते उन्हें हेलीकॉप्टर से उतरना पड़ा। यह घटना पुलिस लाइन हेलीपैड की है, जहां से सीएम साय ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में शामिल होने रवाना होने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, सीएम साय जैसे ही हेलीकॉप्टर में बैठे, तकनीकी टीम को उसमें कुछ खराबी नजर आई। एहतियातन मुख्यमंत्री को तत्काल हेलीकॉप्टर से नीचे उतारा गया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। घटना के बाद हेलीपैड में ही मुख्यमंत्री कुछ देर तक रुके रहे और हेलीकॉप्टर की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार कर रहे है। इसी बीच मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम साय ने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया।

अब उनके लिए नया हेलीकॉप्टर मंगाया गया है, जिससे वह ‘सुशासन तिहार’ के लिए रवाना होंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और प्रशासन सतर्कता बरतते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related