SATYAPAL MALIK KIRU PROJECT CBI CASE : Former Governor Satyapal Malik under the scanner of CBI, admitted to hospital…
नई दिल्ली, 23 मई 2025। SATYAPAL MALIK KIRU PROJECT CBI CASE जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। CBI ने तीन साल की जांच के बाद उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसी बीच, उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के RML अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
CBI की चार्जशीट में गंभीर आरोप
CBI ने जम्मू-कश्मीर की विशेष अदालत में मलिक और उनके दो सहयोगियों वीरेंद्र राणा और कंवर सिंह राणा को आरोपी बनाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया है। चार्जशीट के अनुसार, ये मामला 2019 में किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट में ठेके देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।
SATYAPAL MALIK KIRU PROJECT CBI CASE इस प्रोजेक्ट में 2,200 करोड़ रुपए के सिविल वर्क्स के ठेके एक निजी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को दिए गए थे, जिनमें ई-टेंडरिंग और रिवर्स ऑक्शन प्रक्रिया को दरकिनार किया गया।
चार्जशीट में इनका नाम शामिल
CBI द्वारा दायर चार्जशीट में कुल 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें सत्यपाल मलिक के अलावा:
एमएस बाबू (तत्कालीन MD, चेन्नाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड)
अरुण कुमार मिश्रा व एम.के. मित्तल (CVPPPL के निदेशक)
रूपेन पटेल (पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के MD)
कंवलजीत सिंह दुग्गल
वीरेंद्र राणा और कंवर सिंह राणा (मलिक के सहयोगी) शामिल हैं।
मलिक ने लगाए रिश्वत की पेशकश के आरोप
SATYAPAL MALIK KIRU PROJECT CBI CASE सत्यपाल मलिक ने दावा किया है कि उन्हें परियोजना की फाइल मंजूर करने के बदले 300 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसान के बेटे हैं, न डरेंगे और न झुकेंगे।
SATYAPAL MALIK KIRU PROJECT CBI CASE उनका आरोप है कि जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने शिकायत की, उन पर कार्रवाई नहीं हुई बल्कि CBI ने उनके घर पर छापे मार कर उन्हें डराने की कोशिश की।
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
CBI की चार्जशीट के बीच सत्यपाल मलिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के RML अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह बेड पर लेटे दिख रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
