CHHAGAN BHUJBAL TAKES OATH : छगन भुजबल ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की ली शपथ, ओबीसी नेता की फिर से वापसी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHAGAN BHUJBAL TAKES OATH : Chhagan Bhujbal took oath as minister in Maharashtra government, OBC leader returns again

मुंबई। CHHAGAN BHUJBAL TAKES OATH राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे। भुजबल को यह जिम्मेदारी एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की जगह मिली है, जिन्होंने मार्च में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था।

CHHAGAN BHUJBAL TAKES OATH ओबीसी समुदाय के प्रमुख चेहरे छगन भुजबल महाराष्ट्र की सियासत में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे नासिक जिले की येवला विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले भी वे महायुति सरकार में मंत्री रह चुके हैं, लेकिन दिसंबर 2024 में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। इस पर उन्होंने अपनी नाराजगी भी खुलकर जाहिर की थी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा था।

CHHAGAN BHUJBAL TAKES OATH शपथ ग्रहण से पहले भुजबल ने खुद को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा था, “मुझे इस संबंध में जानकारी दी गई है।” अब उनके फिर से मंत्री बनने से यह संकेत मिला है कि पार्टी के भीतर उनके प्रभाव और सियासी दबदबे को फिर से मान्यता मिली है।

गौरतलब है कि धनंजय मुंडे के इस्तीफे के पीछे बीड जिले के एक सरपंच देशमुख की हत्या का मामला रहा है। इस मामले में मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिकी कराड का नाम सामने आया था, जिसके बाद मुंडे पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था। मुंडे के पास खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी थी, जो अब संभवतः भुजबल को सौंपी जा सकती है।

CHHAGAN BHUJBAL TAKES OATH छगन भुजबल की वापसी से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ओबीसी वर्ग की मजबूत उपस्थिति देखने को मिलेगी। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि मंत्रिमंडल में उनके पोर्टफोलियो के तहत कौन से विभाग दिए जाते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...