CG BREAKING : युक्तियुक्तकरण पर शिक्षकों का तेज विरोध, मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधि, राहत की उम्मीद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Strong protest by teachers on rationalization, representatives met the Chief Minister, hope for relief

रायपुर, 16 मई 2025। CG BREAKING छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे “युक्तियुक्तकरण” (Rationalization) की प्रक्रिया पर प्रदेशभर में विवाद गहराता जा रहा है। जहां विभाग इस प्रक्रिया को त्वरित गति से लागू करने में जुटा है, वहीं सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने इसे शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताया है और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

फेडरेशन की मांग : 2008 के सेटअप के अनुसार हो प्रक्रिया

CG BREAKING फेडरेशन का कहना है कि युक्तियुक्तकरण यदि 2008 में निर्धारित पद संरचना के आधार पर नहीं हुआ, तो इससे शिक्षकों की पद स्थायित्व, स्थानांतरण और समायोजन में बड़ी कठिनाई आ सकती है। हाल ही में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक मनीष मिश्रा ने शिक्षा सचिव और DPI से मुलाकात कर विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात, वेतन विसंगति और पद समाप्ति की जताई चिंता

CG BREAKING फेडरेशन ने इस मुद्दे को अब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भी उठाया है। दंतेवाड़ा दौरे के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा की अगुवाई में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, जिसमें मुख्यमंत्री को वेतन विसंगतियों और संभावित पद समाप्ति की चिंता से अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की बात को गंभीरता से सुनते हुए जल्द अधिकारियों से चर्चा कर उपयुक्त निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

शिक्षक बोले – शिक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है सीधा असर

CG BREAKING फेडरेशन का कहना है कि प्रदेश के कई स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में युक्तियुक्तकरण यदि गलत ढंग से लागू होता है तो इससे न केवल शिक्षकों का भविष्य संकट में पड़ेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

सरकार से सकारात्मक फैसले की उम्मीद

CG BREAKING मुख्यमंत्री साय के आश्वासन को शिक्षक संघ ने सकारात्मक संकेत माना है। संगठन को उम्मीद है कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर निर्णय लेकर लाखों शिक्षकों और छात्रों के हित में कार्य करेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related