Bijapur Naxalite encounter: कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों के बड़े ऑपरेशन में अब तक 19 शव बरामद, 8 पुरुष और 11 महिलाओं में कई बड़े चेहरे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bijapur Naxalite encounter: जगदलपुर। बीजापुर के कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों के बड़े ऑपरेशन में अब तक 19 शव बरामद हुए हैं. इनमें 8 पुरुष और 11 महिला शामिल हैं. ढेर हुए नक्सलियों में कई बड़े चेहरे शामिल हैं.

Bijapur Naxalite encounter: सुरक्षाबलों ने जिन 19 नक्सलियों का शव बरामद किया है, उनमें से अब तक दक्षिण ज़ोनल कमेटी मेंबर और गालिकोंडा एरिया कमेटी प्रभारी काकुरी पंडन्ना जगन, डिवीजनल कमेटी मेंबर और कालिमेला एरिया कमेटी प्रभारी वागा पोडियामी रमेश के रूप में पहचान हुई है. बाकी शवों की शिनाख्त प्रक्रिया चल रही है.

Bijapur Naxalite encounter:बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जमा नक्सलियों को सुरक्षाबल चौतरफा घेरे हुए हैं. इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नजर बनाए हुए थे.

Bijapur Naxalite encounter:इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं. नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related