PM MODI MEETS RSS CHIEF : पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे प्रधानमंत्री आवास, पहलगाम आतंकी हमले पर हुई चर्चा

Date:

PM MODI MEETS RSS CHIEF : After PM Modi’s high level meeting, RSS chief Mohan Bhagwat reached the Prime Minister’s residence, Pahalgam terror attack discussed

नई दिल्ली। PM MODI MEETS RSS CHIEF  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था और जवाबी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद थे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है।” उन्होंने सशस्त्र बलों को इस हमले के जवाब में कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय तय करने की पूरी छूट देने की घोषणा की।

मोदी-भागवत की मुलाकात

PM MODI MEETS RSS CHIEF  इस बैठक के तुरंत बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। माना जा रहा है कि उनकी पीएम मोदी से यह मुलाकात पहलगाम आतंकी हमले और सरकार की रणनीतिक प्रतिक्रिया को लेकर हुई है।

भागवत का संदेश

आरएसएस ने इस हमले को “राष्ट्र की एकता और अखंडता पर हमला” बताते हुए कड़ी निंदा की है और हमले के पीछे के लोगों को उचित सजा देने की मांग की है। संघ ने सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़े होने की अपील की है।

पीएम का संदेश : अंतिम छोर तक पीछा करेंगे

PM MODI MEETS RSS CHIEF  बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “हम पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों और उनके आकाओं का पृथ्वी के अंतिम छोर तक पीछा करेंगे और उन्हें कल्पना से परे सजा देंगे।” उन्होंने सशस्त्र बलों की क्षमता पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि सरकार उन्हें हर जरूरी संसाधन और स्वतंत्रता देगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related