CG TENDUPATTA BONUS SCAM : IFS अधिकारी अशोक पटेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TENDUPATTA BONUS SCAM : IFS officer Ashok Patel sent on 14 day judicial remand

रायपुर, 26 अप्रैल 2025। CG TENDUPATTA BONUS SCAM छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की विशेष अदालत ने आईएफएस अधिकारी अशोक पटेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। अशोक पटेल पर करीब 6 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

इससे पहले ईओडब्लू ने अशोक पटेल से दो बार रिमांड पर पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

राज्य सरकार ने किया तत्काल निलंबन

CG TENDUPATTA BONUS SCAM घोटाले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने अशोक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अशोक पटेल छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे वन अधिकारी बन गए हैं जिन्हें तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में जेल भेजा गया है। इससे पहले राज्य में कोयला घोटाले के सिलसिले में दो आईएएस अधिकारी और एक अन्य मामले में एक आईपीएस अधिकारी जेल भेजे जा चुके हैं।

प्रशासन में हड़कंप, ईओडब्लू की जांच तेज

अशोक पटेल की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने की खबर से राज्य प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ईओडब्लू अब घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जांच के दायरे में और भी कई बड़े अधिकारी और कर्मचारियों के नाम आ सकते हैं।

CG TENDUPATTA BONUS SCAM ईओडब्लू सूत्रों के मुताबिक, घोटाले से जुड़े लेनदेन और पैसों के फ्लो को लेकर कई और अहम खुलासे जल्द हो सकते हैं। फिलहाल अशोक पटेल से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्यों और बैंक लेन-देन की भी गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related