HIDMA SURROUNDED OPERATION : नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, हिड़मा-देवा समेत 1500 नक्सली घिरे, हेलीकॉप्टर से बमबारी जारी

Date:

HIDMA SURROUNDED OPERATION : Biggest operation against Naxalites, 1500 Naxalites including Hidma-Deva surrounded, bombing from helicopter continues

बीजापुर, 26 अप्रैल 2025। HIDMA SURROUNDED OPERATION देश के इतिहास का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान बीजापुर के कोतापल्ली गांव स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में लगातार पांचवें दिन भी जारी है। सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन में लगभग 1500 नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है, जिनमें मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर हिड़मा और देवा भी शामिल बताए जा रहे हैं। लगभग 10 से 12 हजार जवान इस अभियान में लगे हैं और इसे नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई माना जा रहा है।

120 घंटे से जारी है मुठभेड़, हेलीकॉप्टर से बमबारी –

HIDMA SURROUNDED OPERATION उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत इस क्षेत्र में बीते 120 घंटों से रुक-रुक कर भीषण मुठभेड़ हो रही है। शुक्रवार को भी दोनों ओर से गोलीबारी जारी रही। सुरक्षाबलों ने अब हेलीकॉप्टरों की मदद से नक्सलियों के ठिकानों पर बमबारी शुरू कर दी है। अब तक की कार्रवाई में 5 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से तीन के शव और हथियार बरामद किए गए हैं।

लू की चपेट में आए 40 से ज्यादा जवान –

HIDMA SURROUNDED OPERATION गर्मी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच डटे जवानों में से 40 से अधिक जवान लू और डिहाइड्रेशन की चपेट में आ गए हैं। सभी को प्राथमिक इलाज के लिए तेलंगाना के वेंकटापुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अभियान निर्णायक मोड़ पर –

HIDMA SURROUNDED OPERATION यह ऑपरेशन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। नक्सलियों के खिलाफ यह एक संगठित और बड़े स्तर पर चलाया जा रहा अभियान है, जिसमें सीआरपीएफ, राज्य पुलिस और अन्य केंद्रीय बल शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों के शीर्ष नेता पहाड़ियों में फंसे हुए हैं और सुरक्षा बल उनके समर्पण या खात्मे के लिए पूरी तैयारी के साथ डटे हुए हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लिफ्ट देना युवक को पड़ा भारी,कटर से किया जानलेवा हमला

भिलाई: भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने...

नाले में मिला अज्ञात महिला का सिर कुचला शव, पुलिस जांच में जुटी

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम...

Naxali Surrender: नक्सल संगठन के मुखिया देव जी ने किया सरेंडर.

तेलंगाना: केंद्र सरकार 31 मार्च तक देश भर से...