वक्फ पर सुनवाई के बीच गरजे BJP सांसद निशिकांत दुबे, कहा- कानून सुप्रीम कोर्ट बनाए तो संसद का क्या काम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद नेता निशिकांत दुबे ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने देश में हो रहे गृह युद्धों के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना को जिम्मेदार ठहराया है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना इस देश में हो रहे सभी गृहयुद्धों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट इस देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहता है।

जानिए और क्या बोले बीजेपी सांसद?

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि आप नियुक्ति प्राधिकारी को कैसे निर्देश दे सकते हैं? राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करते हैं। संसद इस देश का कानून बनाती है। आप उस संसद को निर्देश देंगे? आपने नया कानून कैसे बना दिया?उन्होंने आगे कहा कि किस कानून में लिखा है कि राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर फैसला लेना है? इसका मतलब है कि आप इस देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहते हैं। जब संसद बैठेगी तो इस पर विस्तृत चर्चा होगी

SC वक्फ संशोधन बिल पर कर रहा सुनवाई

ध्यान देने वाली बात है कि बीजेपी सांसद की यह टिप्पणी वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सर्वोच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई के बीच आई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related