CG BREAKING : 5वीं की परीक्षा में बैठाई गई अन्य छात्रा, प्रधान पाठक व सहायक शिक्षिका निलंबित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Another student was made to sit for 5th class exam, Head teacher and Assistant teacher suspended

बलरामपुर, 16 अप्रैल 2025। बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला उधेनूपारा में कक्षा 5वीं की परीक्षा के दौरान अन्य छात्रा को परीक्षा में बैठाने के गंभीर मामले में दो शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। इस फर्जीवाड़े की पुष्टि विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजपुर एवं तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट से हुई है।

जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि

जांच में सामने आया कि विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक प्रमिला तिग्गा और सहायक शिक्षिका नीलू केरकेट्टा ने मिलकर किसी अन्य छात्रा को कक्षा 5वीं की परीक्षा में बैठाया। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 का सीधा उल्लंघन है।

तत्काल निलंबन आदेश जारी

जिला शिक्षा अधिकारी डी. एन. मिश्रा ने दोनों शिक्षकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शंकरगढ़ नियत किया गया है।

जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा

निलंबन की अवधि में प्रमिला तिग्गा और नीलू केरकेट्टा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की गंभीरता और पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related