ACCIDENT IN CG : 2 बाइकों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत, हेड इंजरी बनी कारण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT IN CG: Two youths died in a horrific collision between two bikes, head injury was the reason

बलौदाबाजार, 16 अप्रैल 2025। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते मंगलवार रात पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गिर्रा के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत के चलते हुई।

हादसे में मृतकों की पहचान नीलकमल टंडन (22 वर्ष) ग्राम मतवारी निवासी और केसरी यादव (30 वर्ष) ग्राम गिर्रा निवासी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पलारी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी भेजा गया।

भीषण टक्कर, बाइक के परखच्चे उड़ गए

स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के सामने के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक का अगला हिस्सा पीछे की ओर मुड़ गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मौत का कारण गंभीर सिर की चोट (हेड इंजरी) रही।

सड़क हादसों पर लगे लगाम

पलारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर प्रशासन और समाज में चिंता गहराती जा रही है। तेज रफ्तार, हेलमेट का उपयोग न करना और रात में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी जैसे कारण इन हादसों को बढ़ावा दे रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related