CG News: निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर मजदूर की मौत , जांच में जुटी पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधिया गांव में एक निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान 50 वर्षीय महेश्वर शर्मा के रूप में हुई है, जो बिहार के सहारनपुर जिले के वासुदेव गांव का रहने वाला था. वह सिंधिया गांव में बन रही पानी टंकी में मिस्त्री के रूप में कार्यरत था.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महेश्वर बीती रात निर्माणाधीन पानी टंकी के ऊपर सो रहा था. सुबह उसका शव नीचे जमीन पर पड़ा मिला. आशंका जताई जा रही है कि वह संभवतः रात के समय टंकी से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के अन्य साथियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके. इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

फिलहाल यह सवाल उठ रहा है कि क्या निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती गई थी? 60 फीट ऊंचे टंकी पर किसी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम या बैरिकेडिंग नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related