TAHWWUR RANA : 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा लाया गया भारत, NIA करेगी कोर्ट में पेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TAHWWUR RANA : 26/11 Mumbai attack mastermind Tahwwur Rana brought to India, NIA will present him in court

नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2025। TAHWWUR RANA 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है। एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की 7 सदस्यीय टीम के साथ राणा को दिल्ली लाया गया है। राणा को स्पेशल विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां से उसे सीधे एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा।

मेडिकल जांच और कोर्ट में पेशी

TAHWWUR RANA राणा की मेडिकल जांच की जाएगी और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, राणा को तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। एनआईए की विशेष टीम अब दिल्ली में राणा के खिलाफ मुकदमा चलाने की तैयारी कर चुकी है। 26/11 मुंबई हमले से जुड़ी सभी केस फाइल्स और ट्रायल कोर्ट के दस्तावेज अब दिल्ली की विशेष एनआईए कोर्ट तक पहुंच चुके हैं, जिससे ट्रायल शुरू करने के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

TAHWWUR RANA यह घटनाक्रम देशवासियों के लिए बड़ी खबर है, क्योंकि 26/11 हमले के बाद से ही राणा की तलाश जारी थी और अब उसे भारत लाकर न्याय के दायरे में लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related