GOLD PRICE RECORD HIGH : सोने में बंपर तेजी, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमतें – जानें नया रेट ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD PRICE RECORD HIGH : Bumper rise in gold, prices reached record level – know the new rate ..

नई दिल्ली, 3 अप्रैल। GOLD PRICE RECORD HIGH राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई, जहां 24 कैरेट सोना 200 रुपये बढ़कर 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की मजबूत लिवाली के चलते सोने की कीमत में यह उछाल दर्ज किया गया।

चांदी में गिरावट –

GOLD PRICE RECORD HIGH हालांकि, चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बुधवार को 1,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी 1,000 रुपये टूटकर 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट –

GOLD PRICE RECORD HIGH अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 43.39 डॉलर (1.38%) गिरकर 3,089.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 60 से अधिक देशों पर शुल्क लगाने की घोषणा के चलते सोना 3,167.71 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।

विशेषज्ञों की राय –

GOLD PRICE RECORD HIGH एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि ट्रंप के फैसले से सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंचीं, लेकिन बाजार में मुनाफावसूली शुरू होते ही इसमें गिरावट दर्ज की गई।

GOLD PRICE RECORD HIGH अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता के अनुसार, निवेशक ट्रंप की नई शुल्क नीतियों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव का आकलन कर रहे हैं। इसके अलावा, बाजार की नजर अमेरिकी बेरोजगारी दावों और सेवा पीएमआई आंकड़ों पर भी बनी हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related