CG POLICE TRANSFER : 3 थानों के प्रभारी बदले …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLICE TRANSFER : In-charges of 3 police stations transferred…

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने छह निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में केशकाल, फरसगांव और पुंगारपाल थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। आदेश 24 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ है और व्यवस्था आगामी आदेश तक लागू रहेगी।

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक विकास बघेल को केशकाल थाना प्रभारी के पद से हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनकी जगह शिकायत शाखा में पदस्थ निरीक्षक रितेश मिश्रा को केशकाल थाने की कमान सौंपी गई है।

वहीं, फरसगांव थाने की जिम्मेदारी अब निरीक्षक आलोक साहू संभालेंगे। वे इससे पहले नक्सल सेल में पदस्थ थे। फरसगांव में तैनात उपनिरीक्षक शशिभूषण पटेल को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है।

पुंगारपाल थाने में भी बदलाव हुआ है। निरीक्षक मनीषप्रसाद राजवाड़े को यहां से हटाकर रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह कोंडागांव थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक तरुण मयती को पुंगारपाल थाना प्रभारी बनाया गया है।

इस फेरबदल में कुल तीन अधिकारियों को रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि तीन को थानों की जिम्मेदारी दी गई है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related