CG VIRAL VIDEO : CM के बगल में खड़े होने की होड़? वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Is there a competition to stand next to the Chief Minister? Viral video catches attention

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के समापन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बगल में खड़े होने को लेकर मंत्री गजेंद्र यादव और विधायक रिकेश सेन के बीच हुई हलचल लोगों का ध्यान खींच रही है।

वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री साय मंच पर मौजूद हैं। इस दौरान विधायक रिकेश सेन उनके बगल में खड़े नजर आते हैं। तभी मंत्री गजेंद्र यादव वहां पहुंचते हैं और रिकेश सेन को किनारे करते हुए खुद मुख्यमंत्री के पास खड़े हो जाते हैं। इसी दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, वीडियो के पीछे की वजह या दोनों नेताओं की मंशा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मेड़ेसरा में हुआ था आयोजन

यह कार्यक्रम दुर्ग जिले के मेड़ेसरा गांव स्थित गौ सेवा धाम बानबरद में आयोजित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय कलाकार दिवस के मौके पर हुए दो दिवसीय पंडवानी महासम्मेलन का समापन हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ की लोक कला और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

70 लोक कला टीमों ने लिया हिस्सा

महासम्मेलन में करीब 70 लोक कला टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें 60 पंडवानी दलों के साथ जनजातीय सांस्कृतिक दल और पंथी नृत्य दल भी शामिल थे। कार्यक्रम में कलाकारों ने अलग-अलग लोक कलाओं की प्रस्तुतियां दीं।

फिलहाल, आयोजन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच नेताओं का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related