RSS NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तिथि दर्पण’ पुस्तक का हुआ विमोचन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RSS NEWS: ‘Rashtriya Swayamsevak Sangh Tithi Darpan’ book released

 

 

RSS NEWS: नई दिल्ली में सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टिट्यूट ऑडिटोरियम में चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह के 10 वर्ष पूर्ण होने पर ‘भारत गौरव उत्सव2026’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष की थीम पर आयोजित पहले दिन का विमोचन कार्यक्रम पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि के आतिथ्य एवं संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैय्या जोशी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि राज्यपाल आर एन रवि ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में प्रमाणित तिथियों का संकलन करके पुस्तक लिखी यह आगे की पीढ़ियों के लिए सहायक साबित होगी। विकट परिस्थितियों में संघ की स्थापना हुई। वह साधारण परिस्थिति नही थी।

भारत को आंतरिक व राष्ट स्तर पर कमजोर करने की शक्ति काम कर रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उस स्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार बना और राष्ट्र की सेवा करते हुए आज 100 साल का हो गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का कवच है। सुरक्षित कवच है।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने  कहा कि संघ में इतिहास को देखने की अलग दृष्टि है। विजय दशमी केवल एक पर्व नही। उसके पीछे विजय का संकल्प है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत माता व भगवा के बीच संघ है। संघ किसी राजनीतिक दल से, उद्योगपति से नही समाज से चलता है। इसलिए वह आज 100 साल का हुआ है। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति के लिए भारत का बड़ा होना बहुत जरूरी है।

सुरेश भैय्या जोशी ने कहा कि पुस्तक लिखना कठिन कार्य होता है। संघ के कारण ही आज समाज में बहुत बड़ा परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि कोई कितनी भी कोशिश करले भारत को समाप्त नहीं कर सकता। क्योंकि भारत की आंतरिक शक्ति बहुत मजबूत है। भारत की प्रासंगिकता विश्व में सदैव बनी रहेगी। इस बात आंतरिक शक्ति का नाम है स्वयं सेवक संघ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा, उसके विचारों, सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

पुस्तक के माध्यम से संघ की ऐतिहासिक यात्रा, महत्वपूर्ण घटनाओं एवं तिथियों को संकलित करने के प्रयास की भी सराहना की गई।l

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related