SUKHDEV BHAGAT STATEMENT : चुनाव आयोग पर बरसे कांग्रेस प्रभारी, सरकार को भी घेरा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUKHDEV BHAGAT STATEMENT : Congress in-charge lashed out at the Election Commission and also cornered the government!

अंबिकापुर। सरगुजा दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाएं मोदी सरकार के दफ्तर की तरह काम कर रही हैं। भगत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सरकार चुनती है, लेकिन बीजेपी में अब सरकार ही चुन रही है।

बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भगत ने कहा कि राहुल गांधी के ‘लोकतंत्र बचाओ’ आंदोलन के तहत वे तीन दिवसीय सरगुजा प्रवास पर हैं। उनके मुताबिक, वोट जनता की आवाज है और इसकी रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।

हसदेव को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप

भगत ने छत्तीसगढ़ सरकार पर कॉर्पोरेट घरानों के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हसदेव क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन खदानों के लिए ली जा रही है और फर्जी ग्राम सभाओं के जरिए मंजूरी दी गई। उन्होंने पेसा कानून और पांचवीं अनुसूची के पालन पर भी सवाल उठाए। तारा कोल ब्लॉक को मंजूरी देने को लेकर भी उन्होंने सरकार से जवाब मांगा।

मुख्यमंत्री के क्षेत्र की सड़कों पर सवाल

भगत ने जशपुर में सड़कों की खराब हालत का हवाला देते हुए कहा कि सरकार आम जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार को कामकाज के मामले में नंबर देने लायक भी नहीं बताया।

कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार करते हुए भगत ने कहा कि पार्टी में सभी को अपनी बात रखने की आजादी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related