FIRE NEWS: कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FIRE NEWS: ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव के पास कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। लोगों ने फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस को सूचना दी।

FIRE NEWS:दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग इतनी भीषण थी कि उसने पास की एक फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया।हालांकि दमकल की गाड़ी के पहुंचने तक कर्मचारियों ने फैक्ट्री में लगे अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया, लेकिन कूलर फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

FIRE NEWS: ईकोटेक 3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में स्थित प्लास्टिक कूलर बनाने वाली ओसियन मोल्ड प्लास्ट कंपनी में दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग भीषण होने के कारण आसपास की कंपनियों में भी फैल गई है।
मौके पर डीसीपी सेंट्रल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कोई व्यक्ति फंसा नहीं है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

आग की चपेट में आ गई पूरी कंपनी

ग्रामीणों ने बताया कि हबीबपुर-सुथ्याना रोड पर कूलर बनाने की फैक्ट्री बनी हुई है। जो दादरी निवासी अजय कुमार गर्ग की कंपनी है। सोमवार दोपहर को अचानक कंपनी के पिछले हिस्से में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, एसीपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल टीम ने आसपास की कंपनियों की गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया। टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने आसपास की दो कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

वहीं, आसपास की कंपनियों के मालिक मजदूरों के साथ सामान को बाहर निकालने में जुटे थे। दमकल विभाग भी आसपास की कंपनियों को बचाने में जुटा था। खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थीं। वहीं आग ने तीन कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया था।
यह भी पढ़ें: ईद की नमाज को लेकर बवाल! मेरठ में पुल‍िस से झड़प तो मुरादाबाद और सहारनपुर में तनातनी, अखि‍लेश बोले- ये तानाशाही है

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related