CG BREAKING : कोरबा नगर निगम में BJP को झटका, बागी नूतन सिंह ठाकुर बने सभापति, हितानंद अग्रवाल हारे

Date:

CG BREAKING : BJP gets a shock in Korba Municipal Corporation, rebel Nutan Singh Thakur becomes chairman, Hitanand Agrawal loses

कोरबा। कोरबा नगर निगम में हुए सभापति चुनाव में भाजपा नेतृत्व को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को पार्षदों ने नकार दिया और बागी उम्मीदवार नूतन सिंह ठाकुर ने बाजी मार ली।

BJP कार्यालय में हंगामा, बलौदाबाजार में भी उबाल

कोरबा ही नहीं, बलौदाबाजार के भाजपा कार्यालय में भी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि दो सौ से अधिक कार्यकर्ता कार्यालय में घुस गए और पार्टी के फैसले का विरोध किया। भाजपा जिला समन्वयक भी इस असंतोष को शांत करने में असफल रहे।

कैसे हारे हितानंद अग्रवाल?

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने हितानंद अग्रवाल को सभापति पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन पार्टी के ही पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने बगावत करते हुए नामांकन दाखिल कर दिया। वोटिंग के दौरान अधिकांश पार्षदों ने नूतन सिंह ठाकुर का समर्थन किया, जिससे हितानंद अग्रवाल चुनाव हार गए।

क्या भाजपा नेतृत्व की रणनीति में कमी थी?

चुनाव परिणामों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या भाजपा का जिला और प्रदेश नेतृत्व पार्षदों को एकजुट रखने में नाकाम रहा? पार्टी में बगावत और गुटबाजी के चलते यह हार हुई है, जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए चिंता का विषय हो सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related