DELHI VIDHAN SABHA CHUNAV RESULT : दिल्ली में बीजेपी की आंधी! AAP-कांग्रेस की लड़ाई पर उमर अब्दुल्ला का तंज – “और लड़ो आपस में!”

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI VIDHAN SABHA CHUNAV RESULT: BJP’s storm in Delhi! Omar Abdullah’s taunt on AAP-Congress fight – “And fight among yourselves!”

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। अब तक के डेटा के मुताबिक, BJP 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि AAP सिर्फ 14 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस की स्थिति अब तक बेहद कमजोर नजर आ रही है।

उमर अब्दुल्ला का तंज – ‘और लड़ो आपस में!’

वोटों की गिनती के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस और AAP पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर ‘महाभारत’ सीरियल का एक सीन शेयर करते हुए लिखा, “और लड़ो आपस में!” उनका इशारा साफ था – दिल्ली में AAP और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने से BJP को फायदा हुआ है।

‘इंडिया’ ब्लॉक बेअसर! विधानसभा चुनावों में नहीं दिखा असर

AAP और कांग्रेस केंद्र में ‘इंडिया’ ब्लॉक का हिस्सा हैं, लेकिन विधानसभा चुनावों में यह गठबंधन फेल साबित हो रहा है।

पहले हरियाणा में दोनों पार्टियां आमने-सामने आईं, जिससे BJP को फायदा हुआ।

अब दिल्ली में भी अलग-अलग लड़कर BJP को सत्ता के करीब पहुंचा दिया।

क्या दिल्ली में BJP बनाएगी सरकार?

शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत की ओर बढ़ते देख, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। अब सबकी नजर अंतिम नतीजों पर टिकी है कि क्या AAP कोई करिश्मा कर पाएगी, या दिल्ली में BJP नया इतिहास रचेगी!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CYBER ALERT : विधायक का मोबाइल हैक!

CG CYBER ALERT : MLA's mobile hacked! कोरबा। पाली-तानाखार विधायक...

CGPSC SCAM : 60-65 लाख में पोस्ट का कथित सौदा!

CGPSC SCAM : Alleged deal for post for Rs...