DELHI “CM” FACE : दिल्ली में BJP की जीत तय ? मनोज तिवारी बन सकते हैं मुख्यमंत्री चेहरा ! दावेदारी की ये वजह …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI “CM” FACE: BJP’s victory certain in Delhi? Manoj Tiwari can become the Chief Minister face! This is the reason for the claim…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं, और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलने के रुझान दिख रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित नामों पर चर्चा तेज हो गई है। BJP अक्सर अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर चौंकाती रही है, जैसा कि हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुआ। अब दिल्ली में भी BJP कोई बड़ा सरप्राइज दे सकती है, और इस कड़ी में सांसद मनोज तिवारी का नाम सबसे आगे है।

पूर्वांचली फैक्टर बन सकता है तिवारी की दावेदारी की वजह

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पूर्वांचलियों का मुद्दा प्रमुख रहा। आम आदमी पार्टी (AAP) और BJP के बीच इस समुदाय को लेकर जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए। ऐसे में BJP यदि पूर्वांचली नेता मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाती है, तो यह दिल्ली के बड़े वोट बैंक को साधने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

बिहार चुनाव पर भी असर डाल सकता है फैसला

इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं, और दिल्ली में पूर्वांचली नेता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला बिहार चुनाव में भी BJP के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वर्तमान में बिहार में BJP गठबंधन में छोटे भाई की भूमिका में है, लेकिन यह दांव खेलकर वह बिहार में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकती है।

मनोज तिवारी पहले ही जता चुके हैं इच्छा!

सांसद मनोज तिवारी ने कुछ दिन पहले ही अपनी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “चेहरा तो हम हैं, वो भी तीसरी बार। पार्टी की अलग-अलग जगहों पर अलग रणनीति होती है। अभी चेहरे से ज्यादा जरूरत नीति और नियत की है।”

मीडिया से बातचीत में तिवारी ने कहा था, “अगर BJP सत्ता में आती है, तो मुख्यमंत्री हमारी पार्टी का ही होगा। हम दिल्ली से प्रदूषण खत्म करना चाहते हैं, गरीबों को राशन कार्ड मिले, बुजुर्गों की पेंशन शुरू हो, साफ पानी मिले, बच्चों को फेल न किया जाए और अवैध घुसपैठ को रोका जाए।”

क्या BJP दिल्ली में बड़ा दांव खेलेगी?

BJP हाईकमान दिल्ली के मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश देना चाहती है, ऐसे में मनोज तिवारी के नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला BJP नेतृत्व करेगा, लेकिन रुझानों में बहुमत मिलने के बाद दिल्ली को नया मुख्यमंत्री जल्द ही मिल सकता है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related