BREAKING NEWS: ’15 करोड़’ वाले आरोप पर जांच करने अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ACB, टीम नहीं मिली एंट्री

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS: नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. 16 उम्मीदवारों को कॉल की गई और बीजेपी ज्वाइन करने के लिए 15-15 करोड़ रुपये और मंत्री पद ऑफर किया. उनके इस आरोप पर एलजी वीके सक्सेना ने जांच के आदेश दिए और अब एसीबी की टीम एक्शन में आ गई है. टीम जांच और पूछताछ करने के लिए पहुंची है. हालांकि अभी तक केजरीवाल के घर में उसेएंट्री नहीं मिली है. 4 सदस्यीय टीम बाहर ही इंतजार कर रही है. उधर, मनीष सिसोदिया केजरीवाल के घर पहुंचे हैं.

BREAKING NEWS: आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों का दावा है कि एससीबी अधिकारियों के पास कोई नोटिस नहीं है. इनके पास एसीबी की स्टांप तक नहीं है. ये सब इन्होंने अभी मंगाया है. नोटिस एसीबी ऑफिस में टाइप हो रहा है. वो आएगा तब थाने में प्रिंट होगा. उसके बाद हम नोटिस देंगे ऐसा एसीबी ने अभी कहा है. टीम अभी बाहर ही नोटिस का इंतजार कर रही है.

संजय सिंह के बयान ले रही एसीबी
BREAKING NEWS: सूत्रों का कहना है कि एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गएखरीद-फरोख्त के आरोप पर पार्टी सांसद संजय सिंह के बयान भी ले रही है. संजय सिंह ने कुछ देर पहले ही मीडिया से कहा था कि 16 से ज्यादा लोगों को तोड़ने की कोशिश की गई है. हमने एक फोन नंबर का खुलासा किया है. हम एसीबी दफ्तर में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं. एसीबी कार्रवाई करने की बजाय ड्रामा क्यों कर रही है? जांच के दौरान सारी बातें सामने आ जाएंगी. जो नंबर जारी किया है, मैं बीजेपी के दलालों से कहना चाहता हूं कि उस एक पर तो एक्शन लेकर दिखाएं.

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा था?
BREAKING NEWS: अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा था, कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं.पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि आम आदमी पार्टी छोड़कर उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे.अगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है?जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाए ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सकें.पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा.

मंत्री मुकेश अहलावत का दावा
BREAKING NEWS: आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री मुकेश अहलावत का दावा है कि उन्हें कल फोन आया था और कहा गया कि प्रवेश वर्मा ने फोन मिलवाया है और आपसे मिलना चाहते हैं.उन्होंने मुझसे कहा कि आप हमारे साथ आ जाओ. इसमें आपका फायदा ही है. ये कॉल व्हाट्सएप पर की गई थी. ऐसा ही दावा विधायक विनय मिश्रा ने भी किया है.

15 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर
BREAKING NEWS: उन्होंने कहा, आज गाली गलौज पार्टी के एक नेता का मेरे पास फोन आया, भाजपा में शामिल होने के लिए और साथ में किसी और एमएमए को लाने पर 15 करोड़ नगद और एक मंत्री पद का ऑफर दिया. गाली-गलौज पार्टी से मैं कहना चाहता हूं कि आप 15 करोड़ का ऑफर दें या 15 हजार करोड़ का, मैं अरविंद केजरीवाल के साथ था, साथ हूं और साथ रहूंगा. जब गाली-गलौज पार्टी की सरकार बन रही है तो फिर परेशान होकर हम लोगो को क्यों फोन कर रहे हो?

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LPG PRICE HIKE: गैस सिलेंडर ने फिर दिया झटका!

LPG Price Hike: Gas cylinder delivers another shock! LPG PRICE...

NSUI PROTEST : देवेंद्र यादव पर FIR!

NSUI PROTEST : FIR against Devendra Yadav! रायपुर। NEET पेपर...

INDIA T20 TEAM : INDIA सूर्या बाहर, वैभव अंदर!

INDIA T20 TEAM : INDIA Surya out, Vaibhav in! रायपुर।...